फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माले की टीम ने जांच रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को भेजी

Sat, 24 Oct 2015 11:28 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
भाकपा (माले) की तीन सदस्यीय जांच टीम गांव चंदिया हजारा पहुंची और डांस के दौरान पुलिस द्वारा की गई लाठीचार्ज और फायरिंग मामले की जांच की। टीम घटना के लिए पुलिस को दोषी ठहराते हुए अपनी जांच रिपोर्ट पार्टी के उच्च पदाधिकारियों को भेज दी है।
विज्ञापन

भाकपा (माले) के जिला सचिव और राज्य कमेटी सदस्य देवाशीष राय के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम चंदिया हजारा पहुंची। टीम में राज्य कमेटी सदस्य जिपंस रमा गौरेला, किसान सभा के प्रदेश कमेटी सदस्य अलाउद्दीन शास्त्री शामिल थे। टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर लोगों से जानकारी ली। देवाशीष राय ने बताया कि शराब के नशे में पुलिस वाले मंच पर चढ़ गए। इसका लोगों ने विरोध किया। इसी बात पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दी और फायरिंग की। टीम ने पुलिस चौकी पहुंचकर घटना स्थल देखा। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट अपने उच्च पदाधिकारियों को भेज दी गई है। जांच टीम ने दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ अनुशासनात्मक और दंडात्मक कार्रवाई कर जेल भेजने, पुलिस चौकी हटाने और घायल यर्थवेद उर्फ छोटू को समुचित इलाज के लिए एक लाख रुपये दिलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें