फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री को बर्खास्त करने की मांग

Sat, 24 Oct 2015 07:01 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने बैठक में हरियाणा में दलित बच्चों को जिंदा जलाने और केंद्रीय मंत्री वीके सिंह के बयान की कड़ी निंदा की है। वक्ताओं ने केंद्रीय मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की। मोहल्ला सुनगढ़ी स्थित कार्यालय पर पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल गौतम की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश गौतम ने कहा कि केंद्रीय मंत्री जाति विशेष की पशुओं से तुलना कर रहे हैं जो शर्मनाक हैं। जोन कोआर्डिनेटर डॉ. गुरमीत राम ने बताया कि आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति देश में दलित पिछड़ों पर हो रहे अन्याय के खिलाफ संघर्ष कर रही है और आगे भी इसी प्रकार एकजुट होकर संघर्ष करती रहेगी। बैठक का संचालन अवधेश कुमार ने किया। लालकरन, भानु प्रताप, केके सागर, रामपाल गौतम, केके रजक, बीआर मौर्य, ओमप्रकाश, हरीशंकर पासवान, जयप्रकाश, व्यासमुनि, महेश पाल दिनकर, रामआसरे लाल, अनिल कुमार, गोविंद राम, शिशुपाल सिंह, गिरीश कुमार, चंद्रपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें