फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकसूदापुर चीनी मिल एक मार्च से बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल मकसूदापुर के अध्यासी ने रविवार को नोटिस जारी कर एक मार्च से मिल बंद करने का एलान किया है। डीसीओ जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल मकसूदापुर क्षेत्र का लगभग सारा गन्ना खत्म हो गया है। इस वजह से अब इस मिल के और अधिक चलने का कोई मतलब नहीं रह गया।
विज्ञापन

गन्ना खत्म हो जाने के कारण मिल के अध्यासी ने रविवार को नोटिस जारी कर एक मार्च को मिल बंद करने का एलान किया है। नोटिस की प्रतिलिपियां चीनी मिल के नोटिस बोर्ड, सभी गन्ना क्रय केंद्रों के नोटिस बोर्ड, सहकारी गन्ना विकास समिति, और गन्ना विकास परिषद कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है। नोटिस में यह भी कहा गया है कि यदि किसी किसान का थोड़ा बहुत गन्ना रह गया हो तो वह एक मार्च को दोपहर तक मिल को आपूर्ति कर दे। उसके बाद मिल की कोई जिम्मेदारी नहीं रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें