पीलीभीत/पूरनपुर। माघ पूर्मिणा के मौके पर श्रद्धालुओं ने स्नानकर दान पुण्य किया। नदियों के घाटों पर मेले का भी आयोजन हुआ था। कइ स्थानों पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। दिनभर हर्षोउल्लास के साथ पर्व मनाया गया।
माघ पूर्णिमा पर शारदा नदी के धनाराघाट पर मेला लगा। तमाम श्रद्धालुओं ने पहुंचकर स्नान कर दान किया। श्रद्धालुओं ने भंडारा कराए। इसमें तमाम लोगों ने प्रसाद लिया। भारी भीड़ के चलते पुल से कुछ देर के लिए बसों का संचालन रोका गया। इसके अलावा गांव सुखदासपुर में एक धार्मिक स्थल पर हवन, पूजन के बाद भंडारा हुआ। राजू, श्रीकृष्ण, जसवंत, अमर सिंह आदि थे। जोगराजपुर में गांव जगतपुर और रानीगंज के बीच एक धार्मिक स्थल पर खिचड़ी भोज का भंडारा हुआ। किशन लाल, राजीव, सर्वजीत, सर्वेश, भारत आदि थे।