फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने असम हाईवे पर महिला के कुंडल लूटे

विज्ञापन
कुंडल लूट की घटना के बाद बेहोश हुई पीड़ित महिला। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पूरनपुर। दामाद के साथ बाइक से दवाई लेने जा रही महिला से ओवरटेक कर पहुंचे बाइक सवार बदमाशों ने बाइक गिराकर दोनों कुंडल लूट लिए। घटना के बाद महिला बेसुध होकर गिर गई। मौके पर राहगीरों की भीड़ लगी।
विज्ञापन

असम हाईवे पर खारजा नहर के समीप मंगलवार को अपरान्ह करीब सवा 12 बजे की घटना है। शाहजहांपुर के थाना बंडा के गांव पोखरापुर निवासी वीरेंद्र कुमार मंगलवार को अपनी सास क्षेत्र की बलरामपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव पुन्नापुर निवासी लालाराम की पत्नी गंगादेवी को दवाई दिलवाने बाइक से शाहगढ़ जा रहे थे। उन्होंने बताया कि उनकी सास के शरीर में छोटे दाने निकलने पर शाहगढ़ में एक डॉक्टर से दवाई देने की जानकारी हुई। असम हाईवे पर गांव उदयकरनपुर के समीप खारजा नहर के पास पहुंचे थे। इस दौरान पीछे से आए एक बाइक पर सवार होकर दो बदमाशों ने उसकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। एक बदमाश ने उसकी बाइक को लात मारकर गिरा दिया और उसकी सास के पहने हुए दोनों कुंडल लूट लिए। कुछ देर बाद सास को होश आने पर बदमाशों का पीछा किया। मगर बदमाश पीलीभीत की ओर भाग गए। वीरेंद्र ने बताया कि घटना की जानकारी देने को डायल 112 लगाता रहा। मगर फोन नहीं लगा। कोतवाल क्राइम वीरेश कुमार ने बताया कि कुंडल लूट की घटना की कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें