फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव- पुलिस को होमगार्ड और बाहर रहने वालों मजदूर पेशा लोगों से शांति भंग का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। पुलिस को विधान सभा चुनाव में होमगार्ड और बाहर रहने वाले मजदूर पेशा लोगों से भी शांति भंग का खतरा है। इसी दावे के साथ पुलिस ने होमगार्ड और बाहर रहने वाले मजदूर पेशा लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की है। इसमें एक सेवानिवृत इंजीनियर भी हैं।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने गांव गजरौला के 38 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की है, जिनमें होमगार्ड रूपकिशोर भी शामिल है। रूपकिशोर ने बताया कि वह अब तक कई चुनावों में उसकी ड्यूटी लग चुकी है। आज तक कभी भी पुलिस ने उसके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई नहीं की है। पहली बार उसके विरूद्ध निरोधात्मक कार्रवाई हुई है। रूपकिशोर ने बताया कि उसने एसडीएम कोर्ट में पेश होकर अपनी जमानत करा ली है। इधर थाना बिलसंडा पुलिस ने गांव पहाड़ गंज के 42 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की है। इनमें गांव के ही आजाद खां, मोहम्मद सईद और भूरा खां भी शामिल हैं। प्रधानपति शब्बीर अहमद ने बताया कि आजाद खां और भूरा खां पिछले कई वर्षो से नौगढ़ के एक ईट भट्टे पर नौकरी करते हैं। मोहम्मद सईद सेवानिवृत्त इंजीनियर है और वह अलीगढ़ में रहते हैं। उन्हेांने अलीगढ़ में अपना मकान भी बना रखा है। इन लोगों से कोई खतरा नही है पर पुलिस ने शांति भंग के अंदेशे में इन पर भी कार्रवाई की है, इस बाबत सीओ प्रशांत सिंह ने अनभिज्ञता जाहिर करते हुए बताया कि संबधित थानों की पुलिस से जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें