फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का एलान- समस्याओं का न हुआ समाधान तो फिर लगाएंगे जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। धान खरीद की सरकारी नीति के विरोध में खटीमा हाईवे पर जाम लगा था जो कई दौर की वार्ता के बाद सात घंटे में खत्म हुआ। प्रदर्शनकारियों ने समस्याओं का शीघ्र समाधान न होने पर शीघ्र ही माधोटांडा रेलवे क्रासिंग पर जाम लगाकर प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार, शनिवार को छोड़कर धान खरीद में एक दिन में एक किसान का 50 क्विंटल धान खरीदने, प्रति एकड़ 22 क्विंटल धान का उत्पादन मानक माने जाने और उसी हिसाब से धान की खरीद के विरोध में शुक्रवार को किसानों ने मंडी समिति में धरना देकर प्रदर्शन किया था। बाद में एक किसान का धान मानक के अनुरूप न होना बताकर तौलने से इनकार करने के विरोध पर किसानों ने खटीमा हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया था। अपरान्ह चार बजे शुरू हुआ जाम, प्रदर्शन रात 11 बजे वार्ता के बाद समाप्त हुआ। अन्नदाता किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष मनप्रीत सिंह ने बताया कि वार्ता में धान तौलवाने के आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया। अगर शीघ्र समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। तब नगर के माधोटांडा रेलवे क्रॉसिंग के समीप जाम लगाकर प्रदर्शन किया जाएगा। एसडीएम रामस्वरूप ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार धान खरीद कराने का आश्वासन दिया गया। इसी अनुसार धान की खरीद कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें