फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए के हमले में घायल हुई बालिका की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बराही रेंज के जंगल से सटे मझारा गांव में तीन महीने से तेंदुए का आतंक है। तेंदुए ने कई मवेशियों को निवाला बनाया। घटनाओं के बाद भी वनकर्मियों के गंभीर न होने से तेंदुआ आबादी के बीच घुस आया। शुक्रवार को तेंदुए ने घर में घुसकर सात वर्षीय बालिका को घायल कर दिया था। जिसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। उसकी हालत नाजुक है। इस घटना के बाद क्षेत्रीय ग्रामीणों में दहशत बढ़ गई है।
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगलों का अनुकूल वातावरण होने से वन्यजीवों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बाघ और तेंदुए बढ़ रहे हैं। जंगल का अंडाकार रूप और कम दायरा होने से अक्सर बाघ, तेंदुए समेत अन्य वन्यजीव जंगल से बाहर की ओर रुख करते हैं। इधर, बराही रेंज के जंगल से सटे इलाके में बसे मझारा गांव में तेंदुए का आतंक तीन महीने से चल रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक जंगल से बाहर घूम रहे तेंदुए ने गांव की सीमा में ग्रामीण दलवीर सिंह, सुखविंदर सिंह, जगतार सिंह, कुलवीर सिंह समेत अन्य के घर के निकट पहुंचकर करीब छह पालतू कुत्तों समेत दर्जन भर मवेशियों को निवाला बना लिया। क्षेत्रीय वनकर्मियों ने इसके बावजूद निगरानी नहीं बढ़ाई। नतीजा यह निकला कि तेंदुए ने गांव की सीमा में किसान गुरमेल सिंह के घर में घुसकर उनकी सात वर्षीय बच्ची मनप्रीत को हमला कर घायल कर दिया। तेंदुए के हमले में घायल हुई बच्ची मनप्रीत की हालत गंभीर बनी हुई है। बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा है। मासूम के पिता गुरमेल सिंह ने बताया कि हालत गंभीर है। चिकित्सकों ने उसको वेंटिलेटर पर रखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें