फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलसंडा में प्रदर्शन के साथ किसानों ने किया हाईवे पर कब्जा, तनातनी रही

विज्ञापन
बिलसंडा में गोला रोड पर धरना देते किसान। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
बिलसंडा। खीरी में रविवार को डिप्टी सीएम के आगमन के दौरान हुई हिंसा के मामले में संयुक्त किसान मोर्चा ने हाईवे पर बंडा बॉर्डर खन्नौत पुल पर कब्जा कर लिया। रविवार रात से सैकड़ों की तादात में पुल पर जमा किसान हिंसा में मारे गए अपने साथियों को लेकर गमजदा दिखे। पुल के बीचोबीच टेंट लगाकर बैठे किसानों ने हिंसा में मारे गए किसानों को शहीद का दर्जा देने, मंत्री और उसके बेटे की गिरफ्तारी के लिए आवाज उठाई। हाईवे जाम से बंडा, पलियाकला, संपूर्णानगर खीरी, पुवायां समेत दूरदराज तक जाने वाले यात्री परेशान दिखे। हालांकि पुलिस ने बॉर्डर पर तनातनी को देखते हुए कई रूट डायवर्ट किए हैं। रात से ही मौके पर मौजूद एसडीएम, सीओ की किसानों से कई बार बात भी हुई लेकिन किसान अपने नेताओं के निर्देश की बात कहकर टस से मस नहीं हुए। पुल से करीब दो सौ मीटर पहले ही किसानों ने दोनों ओर बल्ली और रस्सी लगाकर हाईवे बंद कर रखा था। किसानों ने पुल पर ही लंगर सेवा भी शुरू कर दी है। तनातनी को देखते हुए बीसलपुर, दियोरिया समेत कई थानों की फोर्स को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

मोमबत्ती जलाकर दी शहीद किसानों को दी श्रद्धांजलि
हिंसा में मारे गए अपने साथियों की मौत हर गमजदा किसानों ने रविवार रात को ही खन्नौत पुल पर मोमबत्ती जलाकर अपने साथियों को श्रद्धांजलि दी। दो मिनट का मौन भी रखा।
विज्ञापन

यह हैं दो प्रमुख मांगें
हिंसा का शिकार किसानों को शहीद का दर्जा दिया जाए
मंत्री तथा उसके बेटे पर कार्रवाई की जाए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें