फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काकोरी के शहीदों को नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। काकोरी कांड (काकोरी ट्रेन एक्सन) की वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव मनाया गया। शहीद दामोदर दास पार्क में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अफसरों ने पुष्प अर्पित किए। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। राज्यपाल और मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण संबोधन भी सुना गया।
विज्ञापन

शहर के गैस चौराहा स्थित शहीद स्मारक स्थल पर कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, डीएम पुलकित खरे, सीडीओ प्रशांत कुमार श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट अरुण कुमार सिंह, एसडीएम अविनाश चंद्र मौर्य और पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष प्रभात जायसवाल समेत शहीदों के परिजनों ने दामोदर दास स्मारक को नमन कर माल्यार्पण औैर पुष्प अर्पित किए। राष्ट्रीय गीत से शहीदों के बलिदान को याद किया गया। जवानों ने बैंड के माध्यम से राष्ट्रधुन के द्वारा शहीदों को नमन किया गया। इसके बाद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लाइव प्रसारण से संबोधन सुना गया। डीएम पुलकित खरे ने अपने संबोधन में आजादी की 75वीं वर्षगांठ को भव्य रूप में मनाने को लेकर कहा कि स्वतंत्रता के बाद जन्म लेने वाली युवा पीढ़ी को उसके गौरवपूर्ण इतिहास के महत्व से अवगत कराया जाए। कार्यक्रम में पहुंचे छात्र-छात्राएं प्रभात फेरी/तिरंगा यात्रा निकालते हुए दामोदार दास स्मारक पार्क पहुंचे। इसके बाद वंदे मातरम गायन गाया गया। छात्र/छात्राओं ने सांस्कृतिक और देश भक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया। इसके बाद जनप्रतिनिधियों और डीएम ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। पूरे जनपद के शहीद स्मारकों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
नगर पंचायत जहानाबाद के अंतर्गत शहीद स्मारक स्थल बिलई पसियापुर मे नगराध्यक्ष अध्यक्ष ममता, सहायक आयुक्त/सहायक निबंधक सहकारी समितियां वीर विक्रम सिंह ने स्मारक स्थल पर माल्यार्पण किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को शाल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। शहर के कार्यक्रम में एएसपी अपर पुलिस अधीक्षक, पवित्र मोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शहीदों के शिलापट पर पुष्प अर्पित किए
कारगिल शहीद सुरेंद्र सिंह लवाणा, गांव मुजफ्फरनगर के शहीद नत्थूलाल, माखन लाल शहीद पार्क में महोत्सव अमृत मनाया गया। शहीदों के शिलापट पर लोगों ने पुष्प अर्पित किए। विधायक बाबूराम पासवान, जिला पंचायत अध्यक्ष पति गुरभाग सिंह, सीओ लल्लन सिंह, तहसीलदार अशोक कुमार गुप्ता, मुजफ्फरनगर के प्रधान नरेशपाल सिंह आदि ने पुष्पांजलि अर्पित की। शहीदों के परिवार वालों को सम्मानित किया गया। गांव भगवंतापुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। प्रधानाध्यापक सूर्यप्रकाश गंगवार, प्रधान सतीश गिरि स्कूल स्टाफ मौजूद रहा। इसके अलावा गांव अमरैयाकलां, खाता, रघुनाथपुर सहित कई गांवों में स्कूली बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें