अमरिया कस्बे में खेले जा क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलते खिलाड़ी संवाद
अमरिया। कस्बे में चल रहे क्रिकेट प्रीमियर लीग टूर्नामेंट में शनिवार की शाम कादरी क्लब हर्रायपुर और किंग्स इलेवन दियोरनियां के बीच मैच खेला गया। रोमांचक मैच में किंग्स इलेवन दियोरनियां की टीम ने तीन विकेट से जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कादरी क्लब हर्रायपुर की टीम ने निर्धारित 14 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाए। टीम के बल्लेबाजों ने उपयोगी योगदान देकर चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग्स इलेवन दियोरनियां की टीम ने संघर्षपूर्ण प्रदर्शन करते हुए सात विकेट खोकर 127 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। दियोरनियां टीम की ओर से जुझार सिंह ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए नाबाद 26 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी में भी एक विकेट हासिल किया। उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। संवाद