फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा आज, 15 केंद्र बने

Fri, 12 Dec 2025 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा शनिवार को होगी। इसके लिए जिले में 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर जिम्मेदार प्रधानाचार्यों और पर्यवेक्षकों को तैनात कर दिया गया है, ताकि परीक्षा पारदर्शी और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।
विज्ञापन


जनपद के अलग-अलग ब्लॉकों में स्थित विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। शहर के राजकीय ड्रमंड इंटर कॉलेज, सनातन धर्म बांके बिहारी इंटर कालेज, वीरांगना अवंतीबाई समेत 15 केंद्रों पर विद्यार्थी परीक्षा देंगे। सभी केंद्रों के केंद्राध्यक्षों को परीक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। परीक्षा संबंधी नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा प्रधानाचार्यों व प्रभारी शिक्षकों के मोबाइल नंबर भी सूची में दर्ज किए गए हैं, ताकि समन्वय में किसी प्रकार की समस्या न हो। परीक्षा के दौरान कक्षवार बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा और अन्य प्रशासनिक प्रबंधों के लिए केंद्रों को पूरी तरह जिम्मेदार बनाया गया है। डीआईओएस राजीव कुमार ने बताया कि परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें