पीलीभीत। रामलीला टाउन पर लाइन शिफ्टिंग का कार्य होना है। ऐसे में आज रामलीला टाउन से जुड़े फीडर के उपभोक्ताओं को आपूर्ति करीब साढ़े तीन घंटे नहीं मिल सकेगी। अधिशासी अभियंता आशीष यादव ने बताया कि असम चौराहे के करीब सड़क के चौड़ीकरण का कार्य कराया जाना है। ऐसे में 33 केवीए रामलीला टाउन लाइन में शिफ्टिंग का कार्य किया जाएगा। इसके चलते रामलीला टाउन के स्टेशन रोड, सुनगढ़ी थाना, लाल रोड, यशवंतरी रोड, मदीनाशाह, खैरूल्ला शाह, शरीफ खां चौराहा, खुशीमल, वशीर खां, गौड़ी, नई बस्ती, थान सिंह, इनायतगंज, बजरिया, गैस चौराहा, नखासा आदि मोहल्लों की आपूर्ति सुबह 10.30 बजे से दोपहर दो बजे तक बाधित रहेगी। संवाद