गरीबों को गरीब नहीं समझा जाता था। आगे कहा कि नरेंद्र मोदी चौबीस घंटे, सातों दिन काम करते हैं। फ्री राशन, फ्री वैक्सीन, कोरोना काल में किसी को भूखा नहीं सोने दिया। पिछड़ों को सम्मान मिला। मुस्लिम समाज की औरतों को तीन तलाक से मुक्ति दिलाई। कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने सपा सरकार को भी घेरा। बोले पहले कांवड़ यात्रा और त्योहारों पर बिजली नहीं मिलती थी। सिर्फ ईद और बकरीद पर भी बिजली मिलती थी। अब हर त्योहार पर सभी वर्गों को बिजली मिलती है। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद कानून व्यवस्था मजबूत हुई है। अब प्रदेश में शांति है। अराजकतत्वों पर कार्रवाई हो रही है।
उन्होंने सभा में आए लोगों से कहा कि नरेंद्र मोदी जैसी शख्सियत कभी-कभी जन्म लेती है। इसलिए मोदी और योगी का साथ न छोड़ना। उनका चुनाव चिह्न कमल का फूल अपने जेहन में बैठा लो। कोई कितना भी कहे भटकना नहीं है। इस मौके पर राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने भी संबोधित किया। कहा कि प्रदेश की जनता ने फिर भाजपा पर भरोसा जताया। जिले की चारों सीटों पर जीत दर्ज की। जनसभा के दौरान राज्यमंत्री जल शक्ति राकेश निषाद, बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, पूरनपुर विधायक बाबू राम पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह समेत तमाम भाजपा नेता मौजूद रहे।