कोतवाली बीसलपुर के गांव खांडेपुर निवासी पुष्प कुमार का 20 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार बीए का छात्र है। वह बरेली के एक कॉलेज में पढ़ता था। अंकित के चाचा पवन पटेल ने बताया कि अंकित का पढ़ाई में मन नहीं लगता था। इसी बात को लेकर उसके पिता ने शुक्रवार को सुबह नौ बजे उसे डांट दिया।
इससे नाराज होकर अंकित बीसलपुर चला आया और बस स्टैंड के पास सुबह 11 बजे उसने जहर खा लिया। जानकारी होने पर उसे इलाज के लिए बीसलपुर सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में करीब तीन बजे जिला अस्पताल में डाक्टरों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत से घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शनिवार को उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।