फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जय सिंह जैकी का कांग्रेस पर हमला: देश भले ही 1947 में आजाद हुआ, पर मूलभूत सुविधाओं से वंचित थे लोग

Wed, 05 Jan 2022 04:51 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत

सार

राज्यमंत्री जय कुमार सिंह जैकी ने कहा कि देश भले ही 1947 में आजाद हो गया था, लेकिन शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि की मूलभूत सुविधाओं से लोग वंचित थे।
विज्ञापन
कारागार राज्यमंत्री जय सिंह जैकी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सरकार के लोकसेवा प्रबंधन एवं कारागार राज्यमंत्री जय कुमार सिंह जैकी ने बुधवार को पीलीभीत में कांग्रेस पर सियासी वार किए। कार्यकर्ताओं संबोधित करते हुए काशीराम बरात घर में उन्होंने कहा कि देश भले ही 1947 में आजाद हो गया था, लेकिन शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि की मूलभूत सुविधाओं से लोग वंचित थे।

विज्ञापन


जैकी ने कहा कि कांग्रेस ने इन सुविधाओं को जकड़ कर रखा था। इसे लेकर डॉ. सोने लाल पटेल ने आंदोलन छेड़ा। अपना दल का गठन कर गरीबों की मूलभूत सुविधाओं का दिलाने का बीड़ा उठाया। आंदोलन की बदौलत अपना दल सड़क से लड़कर सदन तक पहुंचा। भविष्य में दल की मजबूती के लिए कार्यकर्ता मेहनत से जुट जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें