फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना खत्म: एडीएम ने आश्वासन देकर खत्म कराया भाजपा विधायक का आंदोलन, अधिकारियों ने ली राहत की सांस

Tue, 04 Jan 2022 11:53 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

भाजपा समर्थकों ने नौ सूत्रीय मांगो को लेकर सोमवार को दिन में 12 बजे से शाम पांच बजे तक धरना दिया था। भाजपा विधायक रामसरन वर्मा भी धरना पर बैठे थे। धरना खत्म होने के बाद एसडीएम राकेश गुप्ता ने विधायक के घर जाकर मांगों के बारे में जानकारी ली। 
विज्ञापन
बीजेपी विधायक रामसरन वर्मा - फोटो : youtube
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपाइयों ने नौ सूत्रीय मांगों को लेकर विधायक रामसरन वर्मा के नेतृत्व में रामलीला मैदान में धरना दिया। विधायक रामसरन वर्मा तीन घंटे तक धरने पर बैठे। एडीएम न्यायिक पहुंचे तो धरना स्थल पर विधायक ने किसानों के मुद्दे उठाए। एडीएम ने माइक से ही समाधान का आश्वासन दिया तब कहीं जाकर धरना खत्म हुआ। धरना खत्म हो जाने से पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


भाजपा समर्थकों ने नौ सूत्रीय मांगो को लेकर सोमवार को दिन में 12 बजे से शाम पांच बजे तक धरना दिया था। भाजपा विधायक रामसरन वर्मा भी धरना पर बैठे थे। धरना खत्म होने के बाद एसडीएम राकेश गुप्ता ने विधायक के घर जाकर मांगों के बारे में जानकारी ली। 

मांगों को अतिशीघ्र पूरा कराने का आश्वासन देकर मंगलवार से धरना न करने का अनुरोध किया, लेकिन विधायक ने उनका अनुरोध ठुकरा दिया। भाजपा समर्थकों ने मंगलवार को दिन में 11 बजे विधायक के नेतृत्व में रामलीला मैदान में पुन: धरना शुरू कर दिया। धरने पर विधायक प्रतिनिधि विवेक वर्मा, उमेश शुक्ला, अमित मिश्रा, आकाश कमल शर्मा, कपिल देव, आशीष सिंह, अनुपम यादव, अनूप गुप्ता, उपदेश कुमार, सर्वेश, मंजू पांडेय, संजीव, लालाराम, अंकित शर्मा, रामदास, राहुल, राकेश प्रताप सिंह, प्रेमपाल, लाखनलाल , राममूर्ति, लालाराम, राजाराम, प्रेमसागर, योगेश कुमार, वेदप्रकाश, संजीव अवस्थी, धर्मपाल, राजेश, राजकिरन, महेंद्रपाल, जेके राजपूत और कृष्णपाल शर्मा समेत सैकड़ों लोग बैठे। दो बजे एडीएम के आश्वासन के आंदोलन खत्म हुआ।
विज्ञापन


अधिकारियों की टीम के साथ पहुंचे थे एडीएम 
एडीएम न्यायिक देवेंद्र प्रताप मिश्रा संबंधित अधिकारियों के साथ धरना स्थल पर पहुंचे। विधायक ने अधिकारियों को नौ सूत्रीय मांगें बताईं। एडीएम ने इन सभी मांगों को अतिशीघ्र पूरा कराने का आश्वासन दिया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद कुमार ने गोशालाओं से संबंधित समस्याओं, डीसीओ जितेंद्र मिश्रा ने चीनी मिलों पर अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान से संबंधित समस्या, एसडीएम राकेश गुप्ता ने धारा 67 से संबंधित समस्या, तहसीलदार देवेंद्र सिंह ने भूमिहीनों के कब्जों का नियमितीकरण करने से संबंधित समस्या का अतिशीघ्र निस्तारण करने का आश्वासन दिया। एडीएम और अन्य संबंधित अधिकारियों के आश्वासन पर विधायक ने समर्थकों से सहमति लेने के बाद धरना खत्म करने की घोषणा कर दी। इस मौके पर सीओ प्रशांत सिंह, कोतवाल नरेश त्यागी, पशु चिकित्साधिकारी डॉ हरदेव सिंह, बीडीओ सुनील वर्मा और बिलसंडा बीडीओ सुमित जायसवाल भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें