पीलीभीत। कार्य में लापरवाही बरतने पर एसपी अविनाश पांडेय ने एक दरोगा व दो हेड कांस्टेबल को निलंबित तो दो दरोगाओं को लाइन हाजिर कर दिया। इसके अलावा दियोरिया थाना प्रभारी समेत कई दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया।
एसपी ने जिरौनिया चौकी प्रभारी संदीप कुमार, हेड कांस्टेबल बनवारी लाल, बिलसंडा थाने में तैनात हेड कांस्टेबल सुधीर कुमार को निलंबित कर दिया। जबकि गजरौला की सुहास चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार व सुल्तानपुर चौकी प्रभारी लोकेश कुमार को लाइन हाजिर कर दिया।
इसके अलावा दियोरिया थाना प्रभारी राजीव रंजन श्रीवास्तव को थाने से हटाकर आईजीआरएस प्रकोष्ठ एवं कानून व्यवस्था सेल का प्रभारी बनाया। एसआई अमित कुमार शर्मा हजारा की कंबोज नगर चौकी से हटाकर एसएसआई दियोरिया बनाया गया। सुनगढ़ी थाने की पूरनपुर गेट चौकी प्रभारी सौरभ कुमार को हजारा की कंबोज नगर चौकी प्रभारी बनाया गया।
थाना सुनगढ़ी में तैनात हिमांशु कुमार को कस्बा चौकी प्रभारी, विपुल कुमार को पूरनपुर गेट चौकी प्रभारी बनाया गया। एसआई विष्णु कुमार को परेवा वैश्य चौकी प्रभारी, अंकित कुमार को गजरौला की जरा चौकी प्रभारी, एसआई आकाश और सनी आर्य को पूरनपुर कोतवाली की हरिपुर चौकी भेजा गया।
एसआई विनोद कुमार को चुरा चौकी से करोड़ चौकी प्रभारी, धर्मपाल को करोड़ चौकी से सुल्तानपुर चौकी प्रभारी, राहुल कुमार को बीसलपुर से चुरा चौकी प्रभारी, मनीष कुमार को दियोरिया से ईटगांव चौकी, अमित कुमार को बीसलपुर से जिरोनिया चौकी, प्रकाश शर्मा को पुलिस लाइन से ठेका चौकी प्रभारी, हरीश कुमार को गजरौला से सुहास चौकी प्रभारी, नोएडा से स्थानांतरित होकर पीलीभीत आए अमित कुमार को कस्बा इंचार्ज पूरनपुर की जिम्मेदारी दी गई है।