फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कैमरे व स्ट्रीट लाइटें लगना शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में हुई घटना के बाद चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है। मेडिकल काॅलेज परिसर में जगह-जगह सीसीटीवी लगने शुरू कर दिए गए हैं। अब जल्दी ही नियंत्रण कक्ष बनाया जाएगा, जहां से कैमरों से नजर रखी जाएगी। रात के समय पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था के लिए स्ट्रीट लाइटों को भी लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

चिकित्सकों की ओर से परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की गई थी। कॉलेज प्रशासन ने फौरी तौर पर अस्पताल में सोमवार से सीसीटीवी कैमरे लगवाने शुरु कर दिए। मेडिकल कॉलेज कैंपस में अस्पताल व आवासीय परिसर की ओर से 62 नई एलईडी लाइट लगाई गई हैं, जिससे रात में अंधेरे से निजात मिलेगी।
मुख्य द्वार से लेकर इमरजेंसी, आयुष विंग, ब्लड बैंक, एमसीएच विंग आदि पूरे कैंपस में एलईडी लाइट से रोशनी कराई जा रही है। इसके अलावा अस्पताल में निगरानी बढ़ाने के लिए 25 कैमरे लगाए जा रहे हैं। कैमरे इमरजेंसी, ओपीडी, सीएमएस ऑफिस गैलेरी, सीढ़ियों, रैनबसेरा, महिला वार्ड, ब्लड बैंक मार्ग आदि स्थानों पर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

-


सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी स्थापित करने को भेजा पत्र
अस्पताल कैंपस में आए दिन चिकित्सकों और तीमारदारों में झगड़े की घटनाएं होती रहती हैं। इसको लेकर अधिकारियों से पुलिस चौकी स्थापित करने को पत्र भेजा गया है।
-

मेडिकल कॉलेज कैंपस में सीसीटीवी और एलईडी लाइटें लगवाई जा रहीं हैं। रात में आने-जाने वाले स्टाफ व मरीजों को कोई दिक्कत नहीं होगी। इसके अलावा पूरे कैंपस में निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

- डॉ. संगीता अनेजा, प्राचार्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें