जिला अस्पताल में वेंटीलेटर का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ आलोक शर्मा। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। जिला महिला अस्पताल के क्वॉलिटी मैनेजर और नर्स मेंटर गैरहाजिर मिलने पर सीएमओ ने उनका एक दिन का वेतन काटने के निर्देश सीएमएस को दिए हैं। दोनों को चेतावनी भी जारी की गई है। सीएमओ ने सौ बेड के अस्पताल और ऑक्सीजन प्लांट का भी निरीक्षण किया।
सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा गुरुवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में महिला अस्पताल गए थे। यहां उन्होंने निरीक्षण भी किया। नर्स मेंटर बिना बताए ड्यूटी पर नहीं आई। क्वॉलिटी मैनेजर भी अनुपस्थित थे। जिसके बाद उनका एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति सीएमएस को की।
सीएमओ सौ बेड के अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। कोविड में आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां देखी। वेंटिलेटर, बेड की स्थिति देखी। अस्पताल में कई जगह गंदगी के ढेर मिले जिसको लेकर प्रभारी को चेतावनी जारी की गई। यहां एक डॉक्टर भी अनुपस्थित मिला जिसको नोटिस जारी किया है।
ऑक्सीजन प्लांट चलाकर दिखवाया
कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर स्वास्थ्य विभाग तैयारियों को परख रहा है। दूसरी लहर में ऑक्सीजन की किल्लत से हाहाकार मचा था। सीएमओ ने जिला अस्पताल में बने दोनों प्लांट का निरीक्षण किया। प्लांट चलवाकर दिखवाए। प्लांट में सब ठीक मिला।