पीलीभीत। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने सोमवार को ललित हरि आयुर्वेदिक पीजी काॅलेज के निर्माणाधीन बालक छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अब तक किए गए निर्माण कार्यों को देखा। कार्यदायी संस्था को जल्द काम पूरा कराने के निर्देश दिए।
कॉलेज में 2.63 करोड़ रुपये की लागत से छात्रावास का निर्माण कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मैप लेआउट के माध्यम से जानकारी ली। छात्रावास में वार्डन रूम सहित 18 रूम, किचन, डाइनिंग हाॅल एवं टायलेट ब्लाॅक के कार्यों को देखा। कार्यों की गुणवत्ता परखी।
छात्रावास में लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण होने की बात कही गई। भवन के सुपर स्ट्रेचर एवं प्लास्टर का कार्य पूर्ण, फर्श एवं पेंटिंग, सेप्टिक टैंक एवं रेनवाटर हार्वेस्टिंग, आंतरिक विद्युतीकरण, सेनटरी एवं सीवर का कार्य प्रगति पर था। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस को अवशेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।