फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जिम्मेेदारों ने जो दिखाया वही देख चले गए एनएमसी के सदस्य

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में निरीक्षण करती टीम ।
विज्ञापन
पीलीभीत। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय चिकित्सालय का सोमवार को राष्ट्रीय मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) की टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान वहां पर मात्र एक अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मात्र एक घंटे में ही पूरे अस्पताल का निरीक्षण किया। जिम्मेदारों ने जो दिखाया उसी पर संतोष व्यक्त कर लिया।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह एनएमसी की टीम ने मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में पहुंचकर निरीक्षण किया। टीम के मात्र एक सदस्य ने ओपीडी कक्षों को देखा। ओपीडी में आने वाले मरीजों से जानकारी की। पुरुष अस्पताल के आयुष्मान कक्ष, ऑपरेशन थिएटर का निरीक्षण कर मरीजों के रिकॉर्ड को देखा।
विज्ञापन

इसके अलावा टीम के सदस्य ने ब्लड बैंक का निरीक्षण किया। महज एक घंटे के अंदर पूरे अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

टीम आई थी और एसडीएम को भेजा गया था। जांच की जा रही है। जो रिपोर्ट आएगी उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- संजय कुमार सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें