फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसर लापरवाह बने रहे, दबंगों ने उपमंडी स्थल पर उगा ली धान की फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। कोरोना काल में मंडी अफसर लापरवाह बने रहे। उसी का फायदा उठाकर बिलसंडा स्थित उपमंडी स्थल पर दबंगों ने कब्जा करके वहां धान की फसल उगा ली। एसडीएम ने मंडी सचिव को उप मंडी स्थल पर उगी हुई फसल 22 सितंबर को नीलाम करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शासन ने करीब एक वर्ष पूर्व बिलसंडा में उपमंडी स्थल बनवाने के लिए 23.40 एकड़ जमीन खरीदी थी। उस पर भवन निर्माण भी शुरू करा दिया था। प्रथम चरण में भवन की चाहरदीवारी बन गई थी। कार्यालय, आवास और दुकानों का निर्माण शुरू होता कि उससे पहले ही शासन ने मंडी शुल्क खत्म कर दिया। इसी के साथ मंडी प्रशासन ने कस्बा बिलसंडा के उपमंडी स्थल में कार्यालय आवास और दुकानें बनवाने का निर्णय वापस ले लिया। मंडी अधिकारियों ने उप मंडी स्थल की चाहरदीवारी के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया। उसके बाद वह बेफिक्र होकर बीसलपुर मंडी कार्यालय में काम करने लगे। कोरेाना प्रकोप के चलते मंडी अधिकारियों ने बिलसंडा उपमंडी स्थल जाने की जहमत नहीं उठाई। इसी का फायदा उठाकर कुछ दबंगों ने उपमंडी स्थल के गेट पर लगा ताला तोड़कर सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया। जुलाई में उप मंडी स्थल की जमीन पर धान की फसल लगा दी। उपमंडी स्थल की पूरी जमीन पर इस समय धान की फसल लहलहा रही है।
मामला संज्ञान में आने पर एसडीएम चंद्रभानु सिंह ने मंडी अधिकारियों की कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने 22 सितंबर को उपमंडी स्थल में खड़ी धान की फसल की मौके पर जाकर नीलामी करने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम की फटकार के बाद मंडी अधिकारियों ने मौके पर जाकर उपमंडी स्थल परिसर में खड़ी धान की फसल कब्जे में ले ली। उपमंडी स्थल गेट पर दोबारा सरकारी ताला लगा दिया। एसडीएम ने बताया कि नीलामी से प्राप्त होने वाली धनराशि में मंडी के बैंक खाते में जमा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें