फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तालाब में मिले शव की शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। तीन दिन पहले तालाब में मिले शव की शिनाख्त हो गई है, वह गौहनिया के विशाल का था।
विज्ञापन

सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव गौहनिया निवासी अरुण ने बताया कि उनका भाई विशाल (26) पुत्र गोपाल शराब का आदी था। आए दिन उसका घर के लोगों के साथ विवाद होता रहता था। 26 अक्तूबर को शराब पीने के बाद उसका घर में विवाद हो गया। इसके बाद वह घर से चला गया। पुलिस ने उसी दिन उसका शव शहर के रामलीला रेलवे क्राॅसिंग के पास के तालाब से बरामद कर लिया था।
विज्ञापन

शिनाख्त न हो पाने के कारण उसका शव मोर्चरी में रखवा दिया गया था। शनिवार को उसका भाई अरुण गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए सुनगढ़ी थाने पहुंचा था। जहां पुलिस ने जब मोर्चरी में रखे शव को दिखाया तो अरुण ने शव की शिनाख्त विशाल के रूप में की। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें