फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अंतिम संस्कार से लौट रहे बाइक सवार दंपती की हादसे में मौत, वाहन ने मारी टक्कर

Thu, 02 Apr 2026 05:28 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में पिपरिया दुलई चौराहे पर बृहस्पतिवार को दर्दनाक हादसा हुआ। किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत जिले में साढ़ू के बेटे के अंतिम संस्कार से घर लौट रहे दियोरिया कला निवासी प्रेम कुमार और उसकी पत्नी लौंगश्री की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा पूरनपुर क्षेत्र में पिपरिया दुलई चौराहे पर बृहस्पतिवार शाम करीब 4:30 बजे हुआ। दंपती बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में किसी वाहन से उनकी बाइक को टक्कर लग गई। 

विज्ञापन

 
दियोरिया कला निवासी प्रेम कुमार उर्फ नन्हे (40) अपनी पत्नी लौंगश्री (35) के साथ पूरनपुर कोतवाली के गांव पिपरिया दुलई में रहने वाले अपने साढ़ू बुद्धसेन के 18 वर्षीय पुत्र के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे। अजय की बुधवार को मौत हुई थी। अंतिम संस्कार के बाद दंपती बाइक से वापस घर जा रहे थे। 

असम हाईवे पर पिपरिया दुलई चौराहे के पास उनकी बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में पति पत्नी की मौत हो गई। हादसे का पता चला तो परिजन सीएचसी पूरनपुर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। किस वाहन से टक्कर लगी, यह अभी पता नहीं चला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें