फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गैस संकट ः स्ट्रीट फूड पर महंगाई की आंच

Thu, 02 Apr 2026 12:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध से उपजे गैस संकट से सबसे ज्यादा असर स्ट्रीट फूड व शादी समारोह में लगने वाले काउंटर पर हुआ है। स्ट्रीट फूड महंगे हो गए हैं। शादियों में काउंटरों की संख्या आधी रह गई है। वहीं, सिलिंडर की कमी से कई लोगों ने स्ट्रीट फूड के काउंटर बंद कर दिए हैं।
विज्ञापन

सामान्य दिनों में स्ट्रीट संचालक आसानी से सिलिंडर उपलब्ध होने पर चोरी-चुपके घरेलू गैस सिलिंडर का इस्तेमाल कर लेते थे। लेकिन, अब प्रशासन की सख्ती के बाद सिर्फ व्यावसायिक सिलिंडर का ही इस्तेमाल किया जाना है। इसके चलते कई संचालकों ने काम बंद कर दिया है। वहीं, कुछ संचालक काम-धंधा बंद करने की कगार पर हैं।
उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। गैस किल्लत के असर से महंगाई बढ़ गई हैं। संचालकों ने भाव बढ़ा दिए हैं। ब्लैक में सिलिंडर 1500 से 1800 के बीच मिल रहा है। इस बीच रिफाइंड तेल के भी भाव बढ़े हैं। इसकी वजह से स्ट्रीट फूड महंगे हो गए हैं। शहर में सबसे अधिक स्ट्रीट फूड काउंटर शहीद उद्यान और चौक क्षेत्र में लगते हैं।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि गैस की किल्लत की वजह से खानपान की वस्तुओं के भाव बढ़े हैं। आधे से अधिक स्ट्रीट फूड विक्रेताओं ने काम बंद कर दिया है। जो चला रहे हैं, उनका कहना है कि अब लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है। ऐसी स्थिति में काम करना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें