फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेही के शिकार के साथ शिकारी गिरफ्तार, वनकर्मी को लगी चोट

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। बराही जंगल रेंज में शिकारियों की सूचना पर टीम ने घेराबंदी कर एक शिकारी को सेही के शिकार के साथ गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान शिकारी के हमले में एक वॉचर घायल हो गया। शिकारी से अवैध बंदूक, एक कारतूस बरामद हुआ। उसके दो साथी टीम को देखते हुए भागने में सफल हुुए। गिरफ्तार आरोपी शिकारी का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

बराही रेंजर वजीर हसन ने बताया कि बुधवार रात 10:30 टीम जंगल में गश्त कर रही थी। इस दौरान रेंज की नवदिया वीट में शिकारियों के होने की सूचना पर टीम ने छापा मारकर गांव पताबोझी निवासी रामऔतार को देसी बंदूक, एक खोखा कारतूस और एक हाथ के बनाए कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। शिकारी ने हमला वन वॉचर रामकुमार के हाथ में टार्च से चोट मार दी। रेंजर ने बताया कि शिकारी के पास से सेही का शिकार बरामद किया गया। टीम को चकमा देकर शिकारी के दो साथी भागने में सफल हो गए। पूछताछ में गिरफ्तार शिकारी ने अपने साथियों के नाम गांव पताबोझी निवासी ओमप्रकाश और गयादीन बताए हैं। तीनों पर केस दर्ज कर गिरफ्तार शिकारी का चालान कर दिया गया। मौके से भागे दो शिकारियों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उनको भी गिरफ्तार कर चालान किया जाएगा।
क्या होती है सेही
वन्य जीव सेही के शरीर पर लंबे और नुकीले कांटे होते हैं। सेही जिन खेतों में रहती है वहां चूहों और अन्य हानिकारक कीड़ों मकोड़ों को खाकर नष्ट कर देती है। सेही को किसान अपना मित्र मानते हैं। सेही अपने नुकीले कांटों के कारण दूसरे वन्यजीवों के लिए घातक साबित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें