पीलीभीत। जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने व दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर अखिल भारत हिंदू महासभा ने मंगलवार को डीएम को शिकायती पत्र सौंपा। संगठन के पदाधिकारियों ने चेताया अगर जल्द प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो वह उग्र आंदोलन करेंगे।
सोमवार को अखिल भारत हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारी कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह को दिए ज्ञापन में
जिले में खुलेआम मिलावटी खाद्य सामग्री सरसों का तेल, दूध, मावा, बेसन, पनीर, मिठाई, मसाले आदि की बिक्री होने की जानकारी दी। हाल ही में आई जांच रिपोर्ट का हवाला देकर दूध और मावा जैसी वस्तुओं में हानिकारक रसायनों की पुष्टि के बाद भी संबंधित विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई न होने की बात कही। इस दौरान मयंक जायसवाल, आयुष सक्सेना, गौरव शर्मा, नरेंद्र कुमार, मनोज वर्मा, प्रमोद कश्यप, जितेंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे।