फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रकों की टक्कर में हेल्पर की मौत, दो चालक सहित तीन घायल

विज्ञापन
असम हाईवे पर हादसा में क्षतिग्रस्त ट्रक। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पूरनपुर। असम हाईवे पर आमने-सामने ट्रकों की टक्कर में बिहार से लोहा लेकर पंजाब जा रहे ट्रक के हेल्पर पंजाब के थाना फिरोजाबाद के गांव मल्हाबाद निवासी सतनाम की मौत हो गई। जबकि ट्रक चालक और हेल्पर का चचेरा भाई गुरमेल सिंह दूसरे ट्रक का चालक और हेल्पर घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया। चिकित्सकों ने सतनाम को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे ट्रक के घायल, हेल्पर और चालक को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने सतनाम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

हादसा सोमवार सुबह करीब सात बजे सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव कजरी निरंजनपुर के समीप हुआ। हादसा में दोनों ट्रक क्षतिग्रस्त हो गए। हादसा पर ट्रक सवारों में चीख पुकार शुरू हुई। राहगीरों ने घायलों को ट्रकों से बमुश्किल निकाला। मौके पर पहुंचे गढ़वाखेड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज पवन कुमार ने घायलों को सीएचसी भिजवाया। यहां चिकित्सकों ने ट्रक हेल्पर सतनाम सिंह (30) को इलाज से पहले ही मृत घोषित कर दिया। दूसरे ट्रक चालक उत्तराखंड के रुद्रपुर के किच्छा निवासी तसलीम (30) और इसरार (32) को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने सतनाम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। ट्रक चालक पंजाब के थाना फिरोजाबाद के गांव मल्हाबाद निवासी गुरमेल सिंह ने बताया कि हादसा में मौत के मुंह में समाया सतनाम सिंह उसका चचेरा भाई था। उसका आरोप है कि सामने से आ रहे ट्रक चालक ने दूसरी साइड में आकर टक्कर मारी है। सतराम अपने दो भाइयों में बड़ा और अविवाहित था। उसका छोटा भाई सुखविंदर सिंह घर पर रहकर काम देखता है। हादसा के बाद असम हाईवे पर दोनों ओर से वाहनों की लंबी लाइन लगी। पुलिस ने क्रेन को मंगवाकर क्षतिग्रस्त ट्रकों को रोड से हटवाया। तब वाहनों का आवागमन शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें