फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिटिया की दादी की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। दुष्कर्म पीड़िता की 62 वर्षीय दादी की बुधवार को दोपहर अचानक हालत बिगड़ गई। छात्रा के पिता ने बताया कि बिटिया के साथ दरिंदगी और हत्या की खबर जब से सुनीं हैं तभी से दादी की हालत और खराब हो गई है। दादी तो पहले से बीमार चल रहीं हैं। उन्हें हार्ट प्राब्लम है और इसका इलाज भी चल रहा है लेकिन इस घटना ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है।
विज्ञापन

पल-पल बिटिया की यादें आती हैं और आंखें आंसुओं से भर जाती हैं। बिटिया के पिता ने बताया कि पूरा परिवार सदमे में है। अपराधी गिरफ्तार नहीं हुए हैं लेकिन हम भी नहीं चाहते कि जल्दबाजी के खुलासे में पुलिस किसी निर्दोष को फंसाए। हमारी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। इसलिए हमने किसी काम नाम नहीं लिया है। पुलिस अपने हिसाब से लोगों को पकड़कर पूछताछ कर रही है। हमें एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं। वारदात का खुलासा भी जल्दी ही होगी। हम पुलिस के भरोसे पर चुप हैं और घर से नहीं निकल रहे हैं। इस बीच लोग आते हैं और सांत्वना के साथ न्याय का भरोसा दिलाकर वापस जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें