फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएएस के बड़े भाई की डेंगू से मौत

विज्ञापन
अनुराग सिंह का फाइल फोटो - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
बीसलपुर। तहसील क्षेत्र के गांव मंडरा सुमन के स्थायी एवं नगर के मोहल्ला पटेलनगर निवासी चयनित आईएएस सूर्य प्रताप सिंह के बड़े भाई 33 वर्षीय अनुराग सिंह की रविवार की रात लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। इनके घर में सूर्य प्रताप सिंह के आईएएस बनने के बाद जो खुशियां फैली थी वे अनुराग की मौत के बाद धूमिल पड़ गई हैं।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त कानूनगो बाबूराम निराला ने बताया कि उनके छोटे पुत्र सूर्य प्रताप सिंह का करीब एक माह पहले आईएएस में चयन हुआ था। छह नवंबर को उनका बड़ा पुत्र 33 वर्षीय अनुराग बुखार की चपेट में आ गया। उसे उसी दिन नगर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोई लाभ न मिलने पर उसे बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया, जहां जांच के दौरान डेंगू होने की पुष्टि हुई। हालत ज्यादा खराब होने के कारण परिजन तीसरे दिन उसे पीजीआई अस्पताल लखनऊ ले गए। वहां भी जांच हुई, जिसमें डेंगू होने की पुष्टि हुई। रविवार को रात लगभग 12 बजे उपचार के दौरान अनुराग की मौत हो गई। सोमवार को सुबह शव घर पहुंचा। दोपहर में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार में नगर, पीलीभीत, पूरनपुर और बरेली समेत काफी स्थानों से लोग पहुंचे। काफी लोगों ने उनके घर पहुंचकर शोक संवेदना जताई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. ठाकुरदास ने बताया कि उन्हें ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है। यदि सूचना मिलेगी तो टीम भेजकर जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें