फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ से 136 लोगों की आई जांच रिपोर्ट, 42 मिले डेंगू पीड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में डेंगू का डंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है। डेंगू पीड़ितों की संख्या 206 हो गई है। हालांकि सभी मरीज सुरक्षित बताए जा रहे है। वहीं मलेरिया के मरीजों में भी बढ़ोतरी होकर 45 हो गए है।
विज्ञापन

मलेरिया विभाग की ओर से भरसक प्रयास करने के बाद भी डेंगू पीड़ितों की संख्या कम नहीं हो पा रही है। रविवार देर रात आई 136 लोगों की रिपोर्ट में 42 डेंगू पीड़ित पाए गए है। जबकि 164 मरीज पहले ही मिल चुके है। नई रिपोर्ट आने के बाद 206 पीड़ित हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक सभी डेंगू पीड़ित पाए गए लोगों सुरक्षित होने के कारण घरों पर ही है। अभी तक किसी मरीज की हालात बिगड़ने की सूचना नहीं है। इसके अलावा मरीजों के सावधानी बरतने के साथ ही दवाईयां वितरित की गई है। मलेरिया पीड़ितों की संख्या में बढ़ोतरी 45 हो गई है। हालांकि स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें