फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलेरिया विभाग का दावा, जिले के 16 गांव हुए डेंगू मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। डेंगू के डंक ने जिले के 32 गांवों को अपनी चपेट में ले लिया था लेकिन मलेरिया विभाग के अधिकारियों ने 16 गांवों को डेंगू मुक्त होने का दावा किया है। डेंगू मुक्त हुए गांवों में सैदपुर, कल्याणपुर मोहल्ला वल्लभनगर ,शेरपुर मोहम्मद, पिपरिया मंडल गणेशपुर गोटिया ,शिव पुरिया कल्याणपुर, अखौला, पचपेड़ा, मझोला भरवा, शेर मोहम्मद ,शिवनगर , माधौटांडा ,रानी कॉलोनी , सैदपुर पंढरी हैं।
विज्ञापन

सहायक जिला मलेरिया अधिकारी राजीव मौर्य ने बताया कि संक्रमण काल चल रहा है। स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता कि जो गांव डेंगू मुक्त हुए हैं उनमें आगे डेंगू नहीं होगा। उन्होंने बताया कि 16 गांव में से डेंगू के नए केसों की पुष्टि नहीं हुई है। परंतु संक्रमण काल के चलते समस्त गांवों में अपनी टीम के द्वारा पैनी नजर रखे हैं। आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम घर-घर जागरूकता का कार्य किया जा रहा है। डेंगू से बचने के उपायों के बारे लोगों को जागरूक किया जा रहा है। प्रधानों द्वारा गांव में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव भी कराया जा रहा है। मलेरिया निरीक्षक राज कुमार ने बताया कि जनपद में अब तक कुल 2022 लोगों का डेंगू परीक्षण किया गया। सरकारी लैब में 1129 और निजी लैब में 822 एन एस-1 परीक्षण हुए हैं। इसके सापेक्ष सरकारी 88 और निजी में 131 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इसमें 64 डेंगू रोगी मिले हैं 7 सभी का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें