फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीका न लगवाने वालों के साथ बुखार और टीवी के मरीजों की भी बनेगी सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। अभी तक कोरोना का टीका न लगवाने वाले और क्षय रोग के अलावा बुखार से पीड़ित लोगों को चिह्नित करने के लिए डोर टू डोर अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान सात सितंबर से चलेगा। अभियान को लेकर आज सीएमओ कार्यालय के सभागार में स्वास्थ्य कर्मियों को ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव को लेकर टीकाकरण जनवरी में शुरू कराया गया था। इसमें 18 साल से ऊपर के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। तमाम प्रयासों के बाद भी कुछ लोगों टीका नहीं लगवाया है। इससे शत-प्रतिशत टीकाकरण का काम पूरा नहीं हो पा रहा। ऐसे लोग अब शासन की नजर में रहेंगे। शासन ने टीका न लगवाने वालों को चिह्नित करने के लिए अभियान शुरू कर रहा है। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि अब डोर टू डोर अभियान चलेगा। जिसमें आशा आंगनबाड़ी वर्कर घर-घर जाकर टीका न लगवाने वालों के अलावा बुखार, मलेरिया और क्षय रोगी को तलाश कर उनकी सूची बनाएंगी। अभियान सात सितंबर से 18 सितंबर तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें