पीलीभीत। मार्च शुरू होते ही संक्रमण का दायरा फिर से बढ़ने लगा है। गुरुवार देर रात आई जांच रिपोर्ट में सेल्स टैक्स कर्मचारी समेत दो नए कोरोना पॉजिटिव केस निकले हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें संक्रमितों को ट्रेस कर उन्हें होम आइसोलेट कर दिया है।
सेल्स टैक्स विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी ने 16 मार्च को अपनी कोरोना की जांच कराई थी। इसके अलावा शहर के मोहल्ला गोपाल सिंह के रहने वाले एक और युवक ने भी कोरोना की जांच कराई थी। गुरुवार देर रात आई जांच रिपोर्ट में दोनों लोग कोरोना पॉजिटिव निकले। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों को होम आइसोलेट किया है।