फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हीटवेव को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर, वार्ड आरक्षित

Mon, 07 Apr 2025 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
जहानाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हीट वेव को लेकर बनाया गया वार्ड।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। गर्मी के बढ़ते प्रकोप को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी में वार्ड आरक्षित किए गए हैं। वार्ड में बेड के अलावा पंखा, कूलर और ऑक्सीजन की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन

बढ़ते तापमान को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। जिले में सीएचसी से लेकर जिला अस्पताल तक हीटवेव स्पेशल वार्ड आरक्षित किए गए हैं। इन आरक्षित वार्डों में लू व गर्मी के प्रकोप से आए मरीजों के लिए पंखा, कूलर सहित अन्य इंतजाम किए गए हैं।

मौसम विभाग का अनुमान है इस बार अप्रैल में ही गर्मी के रिकॉर्ड टूट सकते हैं। शासन ने भी इस बार गर्मी व लू के प्रकोप को राज्य आपदा घोषित कर दिया है। इसको लेकर पूर्व में डीएम ने बैठक कर स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को जरूरी निर्देश दिए थे। इन पर अमल करते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में हीटवेव वार्ड आरक्षित किए गए हैं। आरक्षित वार्ड में कूलर पंखे, आइस पैक, ओआरएस, संक्शन पंप, मच्छरदानी सहित बेड व ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में गंभीर मरीजों के लिए छह बेड वाला वार्ड बनाया गया है। इसके साथ ही तीन बेड हीटवेव की चपेट में आने वाले सामान्य मरीजों के लिए आरक्षित हैं। सीएमएस डाॅ. रमाकांत सागर ने बताया कि मरीज के अस्पताल आने पर तुरंत उपचार शुरू कराया जाएगा।

किए गए ये इंतजाम
हीटवेव को लेकर बिलसंडा सीएचसी पर 6 बेड, दियोरिया कलां सीएचसी में आठ स्पेशल बेड, पूरनपुर सीएचसी सहित पीएचसी पर 4 बेड का वार्ड बनाया गया है। यहां अन्य इंतजाम भी किए गए हैं। जहानाबाद सीएचसी पर 20 बेड, अमरिया सीएचसी पर 12 बेड का स्पेशल हीटवेव वार्ड बनाया गया है।

वर्जन

गर्मी का प्रकोप इस बार ज्यादा रहेगा। इसके मद्देनजर जिले की सभी सीएचसी पर व्यवस्थाएं की गई हैं। मरीजों के लिए स्पेशल वार्ड आरक्षित किए गए हैं। पंखा, कूलर, ठंडा पानी, आइस पैक सहित तमाम अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं। डाॅ. आलोक कुमार शर्मा, सीएमओ

जहानाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हीट वेव को लेकर बनाया गया वार्ड।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें