फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की सगाई में हर्ष फायरिंग और अश्लील डांस कराना ग्राम प्रधान को पड़ा महंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पुत्र नदीम के सगाई समारोह में बार बालाओं से अश्लील डांस कराना और अवैध असलहे से फायरिंग करना विक्रमपुर के प्रधान मोहम्मद फारुख को महंगा पड़ गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने फारुख समेत सात लोगों को नामजद करते हुए 12 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। फारुख को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया, जबकि अन्य आरोपियों का पुलिस ने शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन

बरखेड़ा इंस्पेक्टर केके वर्मा ने बताया कि ग्राम प्रधान ने पुत्र की सगाई के लिए मकान की छत पर आयोजन कराया था। रात को बार बालाओं से अश्लील डांस कराया जा रहा था। ग्राम प्रधान खुद नाजायज बंदूक से फायरिंग कर रहा था। इस पूरे समारोह का किसी ने वीडियो वायरल कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची तो प्रधान फायरिंग करता मिला।
पुलिस ने बंदूक बरामद करते हुए प्रधान को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि प्रधान के साथ गांव के ही महबूब मदार, शेर मोहम्मद, सगीर अहमद, मोहम्मद फैज को रात में ही पकड़ लिया था। ग्राम प्रधान का पुत्र नदीम और अन्य आरोपी मौके से भाग गए थे। बीसलपुर सीओ प्रशांत सिंह ने थाने पहुंचकर आरोपी ग्राम प्रधान से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला- शक्ति प्रदर्शन करने, निषेधाज्ञा उल्लंघन, महामारी एक्ट का उल्लंघन, सार्वजनिक रूप से अश्लील डांस और आर्म्स एक्ट।
इन पर शांति भंग में हुई कार्रवाई - गांव विक्रमपुर निवासी महबूब मदार, शेर मोहम्मद, नदीम, मोहम्मद सादिक, सगीर अहमद, कश्मीरा के अलावा 10 से 12 लोगों को शांति भंग की कार्रवाई की गई है। सिर्फ ग्राम प्रधान ही अवैध रूप से शस्त्र रखने में जेल भेजा गया है।
वायरल वीडियो ने बिगाड़ा खेल- गांव विक्रमपुर की वायरल वीडियो में बार बालाएं डांस करती दिख रही हैं। सामने भीड़ के साथ ग्राम प्रधान मौजूद है। उसके हाथ में अवैध असलहा है। आस पास में छोटे बच्चे भी वीडियो में दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें