घुंघचाई। गांव कबीरपुर कसगंजा के बाजार परिसर में लगा हैंडपंप कई महीनों से खराब है। इस बाजार में गांव के अलावा दूर दराज के दुकानदार अपनी दुकान लगाने पहुंचते हैं। दर्जनों गांव के ग्रामीण खरीदारी करने आते हैं। हैडपंप खराब होने से लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ता है।
हैडपंप के चबूतरे व आसपास कूड़े के ढेर लगे हैं। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि हैडपंप को ठीक कराए जाने के लिए कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया।
हैंडपंप की मरम्मत न कराए जाने से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को विभागीय अधिकारियों के विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में रमाकांत, जगदीश प्रसाद, बृजपाल, रजनीश, मदारी शाह, श्यामू, लालाराम, राम लखन सहित कई ग्रामीण शामिल रहे।