बीसलपुर के खाटू श्याम मंदिर में आयोजित हवन में मौजूद लोग।संवाद
बीसलपुर। मोहल्ला बख्तावरलाल स्थित खाटू श्याम मंदिर में शुक्रवार को पंडित प्रदीप नारायण मिश्रा ने विधि-विधान से हवन कराया। इसके बाद भंडारा शुरू हुआ, जो शाम तक चला। भंडारे में काफी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम की व्यवस्था में सजल गुप्ता, मुकेश गुप्ता, विजय कुमार, किशन शर्मा, अनुज मित्तल, सुधांशु मित्तल आदि लोगों का सहयोग रहा। कार्यक्रम स्थल पर सजावट का विशेष बंदोबस्त किया गया था। संवाद