फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट देकर की दरिंदगी: बाइक सवारों ने पिता को बनाया बंधक, सुनसान जगह पर बेटी से किया सामूहिक दुष्कर्म

Sun, 07 Jan 2024 05:13 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

बरखेड़ा क्षेत्र में शाम के वक्त युवती अपने पिता के साथ घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी। उसी वक्त उसके परिचित चार युवके पहुंचे और उन्हें घर छोड़ने के बहाने अपनी-अपनी बाइक पर बैठा लिया।आरोप है कि चार युवक उन्हें सुनसान जगह पर ले गए और तमंचे के बल पर युवती के पिता को बंधक बना लिया। युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के बरखेड़ा क्षेत्र में पिता के साथ वाहन का इंतजार कर रही युवती को गांव के चार युवकों ने लिफ्ट देने के बहाने बाइक पर बैठा लिया। सुनसान जगह पर ले जाकर युवती के पिता को बंधक बना लिया और युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस के मुकदमा दर्ज न करने पर पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


बरखेड़ा क्षेत्र की रहने वाली युवती ने बताया कि 22 मई 2023 की शाम करीब साढ़े सात बजे वह अपने पिता के साथ गांव जाने के लिए असम चौराहे पर वाहन का इंतजार कर रही थी। तभी उसके परिचित छत्रपाल, संतपाल और रामचंद्र के दो पुत्र गोविंद व धर्मेंद्र दो बाइकों पर सवार होकर वहां पर आ गए। 

Bareilly: हनी ट्रैप गैंग के जाल में फंसे डॉक्टर ने दी थी जान, खुले घूम रहे आरोपी, पैरवी करने वाले को धमका रहे
विज्ञापन


युवती और उसके पिता को देखते ही बोले कि चलो हम गांव चल रहे हैं, बाइक पर बैठ जाओ। इसके बाद युवती को संतपाल व गोविंद ने अपनी बाइक पर पीछे बैठा लिया। उसके पिता को छत्रपाल व धर्मेंद्र ने अपनी बाइक पर बैठा लिया। जंगरौली पार करते ही आरोपियों ने पौटा के नजदीक बाइकों को कच्चे रास्ते में उतार लिया। 

विज्ञापन

तमंचे के बल पर पिता को बनाया बंधक 
युवती ने बाइक रोकने को कहा तो गोविंद बाइक से नीचे उतरा और तमंचा निकालकर उसे धमकाने लगा। आरोपियों ने युवती के पिता को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया। इसके बाद चार युवकों ने युवती से दुष्कर्म किया। युवती ने मामले की शिकायत थाना बरखेड़ा में की मगर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। बाद में युवती ने न्यायालय में शिकायत की। न्यायालय के आदेश पर बरखेड़ा पुलिस ने गांव के ही गोविंद, धर्मेंद्र, छत्रपाल और संतपाल के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें