सीताराम सीताराम, सीताराम कहिये...
बसों के रवाना होने से पहले पूछताछ केंद्र की ओर से बस नंबर, समय और रूट की बार-बार उद्घोषणा की जाती है। रामोत्सव के दौरान बस अड्डों पर एनाउंसमेंट के दौरान सीताराम सीताराम, सीताराम कहिए... व अन्य लोकप्रिय राम भजन गूंजेंगे।
आरएम दीपक चौधरी ने बताया कि अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू की जाएगी। प्रमुख सचिव परिवहन के निर्देशानुसार बसों और बस अड्डों में पीएएस पर रामधुन बजाने की तैयारी की जा रही है। बस अड्डों पर विशेष सफाई अभियान भी चलाया जाएगा।