फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मकान, दुकान समेत तीन स्थानों से लाखों का सामान चोरी

Tue, 08 Apr 2025 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
दियोरिया। मकरंदपुर चौराहे पर रविवार रात चोरों ने मकान, दुकान और खोखे का ताला तोड़कर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। सुबह ताले टूटे देख ग्रामीणों को चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के साथ ही चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव मुड़िया भगवंतपुर निवासी सचिन रस्तोगी ने बताया कि मकरंदपुर चौराहे पर उनका मकान है। यहीं वह दुकान भी संचालित करते हैं। पिछले कई दिनों से परिवार गांव में रहता है। रविवार शाम को दुकान बंद कर वह अपने घर चले गए। रात के समय मकान के गेट के ऊपर लगी लोहे ही जाली को काटकर चोर कमरे में घुस गए।
इसके बाद कमरे में रखी अलमारी से एक लाख रुपये कीमत के जेवरात चोरी कर लिए। सुबह जब वह यहां पहुंचे तो जानकारी हुई। वहीं, गांव मकरंदपुर के रहने वाले प्रतीक गंगवार ने बताया कि उनका चौराहे पर मेडिकल स्टोर है। रविवार रात चोरों ने ताला तोड़कर मेडिकल स्टोर से दवा और दस हजार की नकदी चोरी कर ली।
विज्ञापन

वहीं, मकरंदपुर के रहने वाले भगवतसरण के खोखे से चोरों ने दो हजार रुपये का सामान चुरा लिया। तीनों मामले की जानकारी लोगों को सोमवार की सुबह हुई। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी दिगंबर सिंह ने बताया कि चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें