फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गन्ना विकास परिषद में तैयार होंगे 1520 मास्टर ट्रेनर

Mon, 07 Apr 2025 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित मुख्यमंत्री गन्ना विशेष प्रशिक्षण के तीन दिवसीय कार्यक्रम का सोमवार को गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने शुभारंभ किया। कार्यक्रम में गन्ना मंत्री ने कहा कि प्रदेश में सभी गन्ना विकास परिषदों से कुल 1520 मास्टर ट्रेनर तैयार किए जाएंगे। यह मास्टर ट्रेनर न्याय पंचायतवार कृषकों को प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गन्ना किसानों को गन्ना खेती की नवीन तकनीकी एवं नवीन गन्ना किस्मों की जानकारी देना होगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक, सहायक निदेशक गन्ना किसान संस्थान शाहजहांपुर, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी एवं ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रशिक्षण के दौरान मुख्य रूप से गन्ना विकास विभाग की मुख्य योजनाओं, गन्ने की उन्नत किस्मों की पहचान व गुण, विभाग के गोदामों में उपलब्ध कृषि निवेश, गन्ने के साथ विभिन्न फसलों की सहफसली खेती के बारे में बताया जाएगा। गन्ने में लगने वाले मुख्य रोग एवं कीट प्रबंधन, गन्ने की विभिन्न विधियों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी खुशीराम भार्गव ने कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में विस्तार से बताया। शाहजहांपुर गन्ना किसान संस्थान के सहायक निदेशक प्रवीन कपिल ने गन्ने की जैविक एवं प्राकृतिक खेती का महत्व बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें