फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी! चूका बीच पर शुरू हुआ मोटर बोट का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। चूका बीच पहुंचने वाले सैलानियों को अब मोटर बोट से सैर के लिए मायूस नहीं होना पड़ेगा। लंबे इंतजार के बाद संचालन को लेकर वन निगम की ओर से आदेश जारी हो गया है। शनिवार को चूका बीच की हटों में स्टे करने वाले सैलानियों ने मोटर बोट से शारदा सागर डैम की सैर कर लुत्फ उठाया। हालांकि बारिश के चलते कच्चे मार्गों के जलमग्न होने से जंगल सफारी के कुछ पॉइंट प्रभावित रहे।
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व का पर्यटन सत्र 15 नवंबर से सैलानियों के लिए खोल दिया गया था। चूका बीच में बनी खूबसूरत हटें और शारदा सागर डैम का किनारा सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं। दो साल पूर्व चूका बीच की जिम्मेदारी वन निगम को सौंप दी गई थी। इसके बाद ऐसा माना जा रहा था कि सैलानियों के लिए चूका बीच में बहुत कुछ नया होगा, लेकिन वन निगम कुछ खास करने में कामयाब नहीं हो सका। मात्र एक मोटर बोट को चूका बीच में उपलब्ध कराया, लेकिन दो सत्र बीतने के बाद भी मोटर बोट के संचालन को लेकर संशय बरकरार था। इधर अब वन निगम के उच्च अधिकारियों की ओर से आदेश आने के बाद शनिवार को चूका बीच में मोटर बोट का संचालन शुरू कर दिया गया। होमस्टे पर आए लखनऊ के सैलानियों ने शनिवार को शारदा सागर डैम में मोटर बोट की सैर की। यह मोटर बोट की सैर करने वाले इस सत्र पहले सैलानी रहे।
मोटर बोट के संचालन को लेकर उच्च अधिकारियों का आदेश आ गया है। शनिवार से नियमानुसार बोट का संचालन शुरू कर दिया गया है। सैलानियों ने मोटर बोट की सैर भी की। - जमील उर रहमान, प्रभारी, वन निगम चूका बीच
विज्ञापन

मोटर बोट का किराया
चूका बीच पहुंचने वाले सैलानी को मोटर बोट की सैर कराने के लिए किराया निर्धारित किया गया है। मोटरबोट में एक बार में छह सैलानी बैठ सकेंगे। छह यात्रियों का किराया 2100 रुपये है। इसमें 45 मिनट तक मोटरबोट में सफर कर सकेंगे। एक सैलानी को 350 रुपये का व्यय देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें