फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा के साथ आदि शिल्पी भगवान विश्वकर्मा को पूजा  

Sat, 17 Sep 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
जयंती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एलएच शुगर फैक्ट्री सहित कई स्थानों पर हुए हवन
विज्ञापन

सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती जिले में श्रद्धाभाव से मनाई गई। एलएच शुगर फैक्ट्री, आईटीआई सहित कई स्थानों पर हवन-पूजन हुआ।
एलएच शुगर फैक्ट्री की मुख्य कार्यशाला में सुबह यज्ञ किया गया। मिल उपाध्यक्ष जोगिंद्र सिंह ने मुख्य यजमान के रूप में आहुतियां दीं। इस दौरान भगवान विश्वकर्मा के के पूजन के साथ ही सभी कलपुर्जों और औजरों की भी पूजा की गई। बाद में आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान जीएम आरसी मिश्र, जीपी गोयल, वाईके अग्रवाल, केबी शर्मा, आशीष गुप्ता, अशोक अग्रवाल, उपप्रबंधक नवीन कुमार, राजवीर सिंह, संजीव कुमार, रंजन मिश्र, किफायत उल्लाह, चिरंजीव गौर, रमेश शर्मा, राजनारायण अवस्थी आदि मौजूद रहे। 
आईटीआई में भी विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से मनाई गई। स्टाफ एवं छात्राओं ने मशीनों एवं औजारों का पूजन किया। बालाजी आईटीआई में भी विश्वकर्मा जयंती मनाई गई।
विज्ञापन

बीसलपुर। चीनी मिल कारखाने मे विश्वकर्मा पूजन में जीएम एनके राय, सीए राकेश खंडेलवाल, योगेश गुप्ता, सेवकराम सिंह, सीपी सिंह, वीरेंद्र मिश्र, देश दीपक मिश्र, शशिकांत मिश्रा, शारदा चंद्र, राकेश शुक्ल, कामता प्रसाद, अशोक कुमार, मंसूर अहमद समेत स्टाफ के सभी लोग मौजूद थे। बिजली उपकेंद्र में एसडीओ आनंद बाबू, जेई एससी पांडेय, दीनदयाल, सर्वजीत, जयसिंह आदि ने जूजा की। आदेश आईटीआई नरायनपुर में हुए पूजन में प्रबंधक उमेश गंगवार, प्रधानाचार्य नितिन शर्मा, हर्ष मोहन मिश्र, नीरज सिंह सहित पूरा स्टाफ मौजूद था।
बिलसंडा। बिजली उपकेंद्र में हुए हवन में जेई कुलदीप सिह, पुष्पेंद्र कुमार, संजय शर्मा, रामऔतार शर्मा, अनिल शर्मा, राजेश वर्मा, अंशू, रंजीत, अशोक, मोहम्मद साबिर, संतोष कुमार सहित कई लोग शामिल रहे।
पूरनपुर। चीनी मिल सहित कई राइस मिलों मेें विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। आरएसआरडी सरस्वती विद्या मंदिर सीबीएसई में प्रधानाचार्य कौशल आर्य ने देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा के जीवन परिचय और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। आचार्य यावेंद्र देव, हरीश शर्मा, मोहित अवस्थी, आशीष जौहरी, नवरत्न गंगवार आदि थे। विश्वकर्मा पब्लिक स्कूल जूनियर हाईस्कूल में  विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। विश्वकर्मा मंदिर में श्रीराम शर्मा मैथिल हवन पूजन ने किया। यहां बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। जितेंद्र शर्मा, डॉ. ओमप्रकाश शर्मा, मुकेश शर्मा, तिलकराम शर्मा, श्याम स्वरूप शर्मा, राजाराम, तेजबहादुर शर्मा, अवधेश शर्मा, वेदप्रकाश शर्मा, देव शर्मा, बाबूराम शर्मा, जगदीश शर्मा आदि  थे। संचालन जगदीश शर्मा ने किया। अंत में स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज बाजपेई ने लोगों का आभार व्यक्त किया। 
विज्ञापन

घुंघचाई। पूर्व प्रधान बृजेश शर्मा के आवास में हुए समारोह में हवन, पूजन के बाद कन्या भोज और विशाल भंडारा हुआ। इसमें तमाम लोगों ने पहुंचकर प्रसाद लिया। विधायक पीतमराम, डालचंद शर्मा, सूर्य प्रताप, संतराम, इंद्रपाल, सुमित शर्मा, विशाल शर्मा, राजकुमार शर्मा, राजू गुप्ता, गुरसेवक सिंह आदि थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें