फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, पांच माह की गर्भवती होने पर शादी से किया इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। शादी का झांसा देकर युवक ने युवती से दुष्कर्म किया गया। पांच माह की गर्भवती होने पर शादी से इनकार कर ढाई लाख रुपये की मांग की गई। मांग पूरी न होने पर दूसरी जगह शादी कर ली गई। विरोध पर युवती को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

घटना हजारा थाना क्षेत्र की है। क्षेत्र की युवती ने बताया कि एक गांव के युवक ने शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बना लिए। पांच माह की गर्भवती होने पर उसने कुछ दिन पहले शादी का दबाव बनाया। मगर आरोपी ने शादी करने पर ढाई लाख रुपये की मांग की। मांग पूरी न होने पर उसने लखीमपुर खीरी की एक युवती से शादी कर ली। विरोध पर युवती को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया गया। हजारा कोतवाल हरीशवर्धन सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर गांव मोरनिया गांधीनगर निवासी हितेश पर दुष्कर्म, गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को चालान कर दिया गया। युवती को मेडिकल को जिला अस्पताल भेजा गया है।
बैंककर्मी पर झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप
पूरनपुर। नगर की एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर पर एक बैंककर्मी पर शादी का झांसा देकर कई माह तक दुष्कर्म करने, जिद पर अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया है। युवती ने बताया कि जिस बैंक शाखा में आरोपी की तैनाती थी। उसमें उसका बैंक खाता है। फरवरी माह में बैंक खाते में नकदी जमा करने को पहुंचने पर कर्मचारी से जान पहचान हो गई। कर्मचारी से फोन पर बात करना शुरू की और शादी करने का झांसा दिया। अक्सर कमरे पर बुलाकर दुष्कर्म करने लगा। छह माह बीतने के बाद जब उसने शादी का दबाव बनाया। एक दिन घर आकर उसने मैनेजर पद पर प्रमोशन जून, जुलाई में होने की बात कहते हुए जुलाई या अगस्त में शादी करने का वादा किया। इस दौरान जरूरत बताते हुए आरोपी ने 90 हजार रुपये भी उधार लिए। इसके बाद दूसरे जिले में अपना ट्रांसफर कराकर चला गया। युवती ने बताया कि फोन पर शादी की बात कहने पर आरोपी ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर शादी से इनकार कर दिया। साथ ही घटना की जानकारी किसी को देने पर उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। कोतवाल रामसेवक ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें