पूरनपुर। स्टेशन चौराहा पुलिस चौकी के समीप फलों के दाम पूछने पर गैर समुदाय के फल विक्रेता ने महिला से छेड़खानी की। दोनों के विरोध करने पर फल विक्रेता ने उनकी पिटाई भी कर दी। पुलिस ने पीडि़ता की तहरीर पर फल विक्रेता इश्त्यिाक, रईस, छोटा, काशी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
घटना सोमवार शाम को स्टेशन चौराहा पर स्थित पुलिस चौकी के समीप की है। एक गांव की महिला ने बताया कि पुत्री की शादी के लिए सामान की खरीदारी करने के लिए नगर में पति के साथ बाइक से आई थी। उसके दो छोटे बच्चे साथ थे। स्टेशन चौराहा पर पुलिस चौकी के सामने फलों का ठेला लगाए इश्त्यिाक से फलों के दाम पूछे।
आरोप है कि इश्त्यिाक ने उससे छेड़खानी की। साथ ही अपने साथी फल विक्रेताओं को बुलाकर उसकी और उसके पति की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना में उसके और उसके पति के कपड़े फट गए। सोने की नथ और पास में मौजूद नकदी गिर गई।
पति के साथ बामुश्किल भागकर उसने जान बचाई। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि पीडि़ता की ओर से फल विक्रेता इश्त्यिाक, रईस, छोटा, काशी के खिलाफ छेडख़ानी, गाली-गलौज कर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।