फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में नहाने गए चार बच्चों में मौसेरे भाई-बहन की डूबकर मौत

विज्ञापन
शारदा नदी तट पर बच्चों के डूबने के बाद उनके मिलने के इंतजार में बैठे लोग। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
फोटो 02 पीबीटभ्पी 26,27
विज्ञापन

नदी में नहाने गए चार बच्चे डूबे, मौसेरे भाई-बहन की डूबकर मौत
- मनौती को लेकर महिलाओं के साथ नदी तट पर पहुंचे थे बच्चे, तहसीलदार ने मौके पर की जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। शारदा नदी में नहाने को घुसे मौसेरे भाई-बहन की नदी में डूबकर मौत हो गई। घंटों तक प्रयास के बाद दोनों बच्चों के शव गोताखोरों ने नदी से निकाल लिए। बच्चों की मौत पर उनके परिजन का बुरा हाल है। तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर बच्चों के परिवार से जानकारी ली।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार दोपहर करीब सवा 11 बजे की है। गांव राहुलनगर निवासी मनमोहन के साढू़ पीलीभीत सदर निवासी उमेश की पत्नी अपने बच्चों के साथ तीन दिन पहले मनमोहन के घर आई थी। उमेश की पत्नी ने कुछ मन्नत मांगी थी। शुक्रवार को मनमोहन की पत्नी मीना, उमेश की पत्नी और गांव की कुछ महिलाएं मन्नत की रस्म पूरी करने को गांव राहुुल नगर से करीब आधा किमी दूर शारदा नदी के तट पर पहुंची। महिलाओं के साथ बच्चे भी थे। धार्मिक कार्यक्रम के दौरान मनमोहन के दो बच्चे, उमेश का 11 वर्षीय पुत्र अनिकेत सहित चार बच्चे नदी में नहाने लगे। इस दौरान मनमोहन की 11 वर्षीय पुत्री मोहिनी के गहरे पानी में जाने डूबने लगी। उमेश का पुत्र अनिकेत उसे बचाने को आगे बढ़ा। दोनों बच्चे नदी में डूब गए। नहा रहे मनमोहन के पुत्र और दूसरे बच्चे ने नदी से निकलकर घटना की जानकारी तट पर मौजूद महिलाओं को दी। शोर-शराबा पर नदी तट पर कई लोग एकत्र हुए। गोताखोर बच्चों की तलाश में नदी में उतरे। तहसीलदार अशोक गुप्ता भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तहसीलदार ने बताया कि घटना के करीब दो घंटे बाद मोहिनी का शव गोताखोरों ने घटनास्थल से 50 मीटर की दूरी से निकाल लिया। चंदिया हजारा प्रधान बासुदेव कुंडू ने बताया कि शाम पांच बजे अनिकेत का शव भी नदी में मिल गया है।

पूरनपुर के राहुलनगर के समीप शारदा नदी में डूबे बच्चों को ढूंढ़कर नदी से निकलते गोताखोर। संवाद- फोटो : PILIBHIT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें