बीसलपुर। मोहल्ला दुबे निवासी गुड्डू कश्यप रविवार रात गजरौला रोड स्थित एक भूखंड की रखवाली कर रहा था। रात लगभग 12 बजे खेत की ओर से आए सियार ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। गुड्डू की चीख सुनकर पड़ोसी खेत में रखवाली कर रहे मोहल्ला दुबे निवासी अमर सिंह राजपूत ने तत्काल मौके पर पहुंचकर लाठी फटकार कर सियार को खदेड़ा। घायल गुड्डू को नगर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।