बरखेड़ा चीनी मिल में निरीक्षण करते उप गन्ना आयुक्त राजीव राय।स्रोत:सूचना विभाग
पीलीभीत। उप गन्ना आयुक्त बरेली राजीव राय ने शुक्रवार को बरखेड़ा चीनी मिल गेट के कांटा संख्या एक व दो का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तौल की शुद्धता को परखने के लिए टीमों का गठन कर जांच कराने के निर्देश दिए।
इसके अलावा किसानों से बात कर पेयजल, रात्रि विश्राम, गन्ना तौल के बारे में जानकारी जुटाई। किसानों की सुविधा के लिए एक कंट्रोल रूप स्थापित कर चीनी मिल के वरिष्ठतम अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
इसके अलावा प्रत्येक केंद्र पर तौल की हकीकत परखने के लिए इलेक्ट्रानिक वेब्रिज की शुद्धता की जांच के लिए टीमों का गठन करने के निर्देश गन्ना अधिकारी को दिए। खराब कांटा और घटतौली के प्रकरण में 24 घंटे के भीतर संबंधित तौल लिपिकों के लाइसेंस निलंबित करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान जिला गन्ना अधिकारी खुशी राम भार्गव, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक राम भद्र द्विवेदी आदि मौजूद रहे। संवाद